{"_id":"6646a1de466825ebb708f707","slug":"independent-candidate-prof-accused-of-threatening-ashwini-kaithal-news-c-18-1-knl1004-391232-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आजाद उम्मीदवार प्रो. अश्विनी को धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आजाद उम्मीदवार प्रो. अश्विनी को धमकी देने का आरोप
Fri, 17 May 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से आजादी उम्मीदवार प्रो. अश्विनी शर्मा हृतवाल को चार नकाबपोशों ने यह कहकर धमकी दी कि आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव न लड़ अपना नामांकन वापस उठा ले तो अच्छा रहेगा।
इस संबंध में गुहला बार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी हृतवाल ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग उनके पास आए जो मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। सिर्फ इतना ही कहकर वापस लौट गए कि चुनाव न लड़ अपना नामांकन पत्र वापस ले लें।
उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुरुक्षेत्र व पुलिस को भी दे दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कोई भी उम्मीदवार किसी भी पार्टी से या आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा है तो नियमानुसार उसे गनमैन दिया जाना भी जरूरी है। अश्विनी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद