फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Independent candidate from Pundri, Sunita Battan also left the field.

Kaithal News: पूंडरी से निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता बत्तान ने भी छोड़ा मैदान

Mon, 30 Sep 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Independent candidate from Pundri, Sunita Battan also left the field.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी से निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता बत्तान ने भी मैदान छोड़ दिया। रविवार को उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा कर राजनीतिक समीकरण कांग्रेस के पक्ष में कर दिए।

गौरतलब है कि वह भी कांग्रेस से टिकट चाह रही थीं पर उन्हें पार्टी ने ठेंगा दिखाकर पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला को टिकट थमा दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ प्रचार में भी जुट गईं लेकिन रविवार को अचानक उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान सिंह को समर्थन देकर अपने समर्थकों को भी चौंका दिया। सुनीता बत्तान को हुड्डा गुट का माना जाता है और 27 सितंबर को पूंडरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली में सुनीता बत्तान के कांग्रेस को समर्थन देने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि उनका बयान आया था कि वह मर जाएंगी, लेकिन चुनाव से नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तान जडौला को सुनीता बत्तान के समर्थकों के काले झंडे दिखाए जाने पर यह पक्का हो गया था तो वह हर हाल में चुनाव लड़ेगी।


गौरतलब है कि पूंडरी विधानसभा सीट पर हर दिन घटनाक्रम बदलते जा रहे हैं। जैसे कुछ दिनों पहले विधायक रणधीर सिंह गोलन चुपके से रोहतक में कांग्रेस को समर्थन दे आए थे। रविवार को उसी का अनुसरण करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता बतान भी चुपचाप दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन दे आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed