फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Indecency with sisters, attempt to rape, case against three

Kaithal News: बहनों से अभद्रता, दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर केस

Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Indecency with sisters, attempt to rape, case against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अपनी ससुराल पंजाब से कैथल स्थित मायके लौट रही एक विवाहिता युवती व उसकी बहन का तीन आरोपियों ने रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने अभद्रता और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवतियों के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की व गहने छीन लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जिले के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि 14 अक्तूबर को शाम चार बजे के करीब वह अपनी ससुराल से अपनी बहन के साथ मायके आ रही थी। जब वह गांव के नजदीक पहुंची तो आरोपी सुखदेव सिंह, अमरीक व पाल ने उनका रास्ता रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उन दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनके गहने भी छीन लिए। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पड़ोस में टेलीविजन देखने गए बच्चे से अभद्रता पर मामला दर्ज

कैथल। पड़ोस के एक मकान में टेलीविजन देखने गए आठ वर्षीय बच्चे के साथ दो आरोपियों ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिले के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि दो अक्तूबर को दोपहर के समय उसका आठ वर्षीय बेटा पड़ोस के एक घर में टेलीविजन देखने के लिए गया हुआ था। वहां पर आरोपी शुभम व सुभाष ने बच्चे को बहला-फुसलाकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने उसके बेटे के गुप्तांगों के साथ छेडख़ानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed