फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increased sampling among increased corona cases

Kaithal News: बढ़े कोरोना केसों के बीच बढ़ाई सैंपलिंग

Sun, 16 Apr 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Increased sampling among increased corona cases
कैथल। जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कोरोना के दो नए केस शनिवार को मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 18 हो गई है। उधर, कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 176 लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जिले में 155 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी है। अप्रैल में अब तक कोरेाना के कुल 24 केस सामने आ चुके हैं। पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की सैंपलिंग बढ़ाई है। अब प्रतिदिन 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, यदि किसी मरीज को ऑपरेशन भी करवाना होता है तो उसके लिए कोरोना की जांच रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया है। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल पांच लाख 43 हजार 942 लोगों की कोरोना के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से कुल 15 हजार 239 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। बचे हुए अन्य सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव मिल चुकी है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई गई है। अब प्रतिदिन 100 से 150 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना ही हिदायतों के पालन के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed