फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increased number of patients with cough, fever and diarrhea

Kaithal News: खांसी, बुखार और दस्त के बढ़े मरीज

Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Increased number of patients with cough, fever and diarrhea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज गर्मी और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण वायरल संक्रमण फैल रहा है। खांसी, जुकाम, बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।

नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 700 से अधिक मरीज खांसी, बुखार और दस्त जैसी बीमारियों से संबंधित पहुंच रहे हैं, जबकि एक सप्ताह पहले तक यह संख्या करीब 400 के आसपास थी। यानी मरीजों की संख्या में लगभग 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


शरीर में पानी की कमी बन रही बीमारी का कारण : डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी और मौसम में अचानक बदलाव के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है। लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, जबकि बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन भी बढ़ गया है। इसके चलते दस्त और उल्टी के मामलों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि धूलभरी हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव वायरल संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed