फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increased cases of stubble burning, so far 381

पराली जलाने के बढ़े मामले, अब तक 381

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Increased cases of stubble burning, so far 381
कैथल। जिले में अब पराली जलाने के मामले में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक पराली जलाने के जिले में कुल 381 मामले सामने आए हैं। बुधवार को भी पराली जलाने का एक मामला सामने आया है जबकि गत वर्ष इस दिन कुल 35 मामले सामने आए थे। वहीं, जिले में अब कुल 512 पराली जलाने के मामले सामने आए थे। हालांकि राहत की बात यह भी है कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले पराली जलाने के मामले घटे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। दिवाली से अगले दिन मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 278 रहा था, जो बुधवार को 260 रहा। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण भी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय आंखों में जलन होती है और स्मॉग के कारण सांस से संबंधित परेशानियां भी होती हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले पराली जलाने के मामले घटे हैं। अच्छी बात यह भी है कि इस बार एक भी किसान पर पराली जलाने का मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, प्रदूषण का स्तर बढऩे पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ विकास हुड्डा ने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए पेड़ों पर छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed