फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Increase in cough and cold patients due to fluctuations in weather

Kaithal News: मौसम में उतार-चढ़ाव होने से बढ़े खांसी, जुकाम के मरीज

Tue, 03 Sep 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Increase in cough and cold patients due to fluctuations in weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सितंबर का महीना शुरू होने के बावजूद अभी तक दिन में गर्मी कम नहीं हुई है। जबकि सुबह और शाम के समय मौसम लगातार बदल रहा है। परंतु बारिश होने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली है। लोगों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं, जिससे बुखार, जुकाम और खांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अभी भी जिले में गर्मी व उमस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई, लेकिन फिर भी लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री अधिक था। तापमान में वृद्धि के साथ दोपहर के समय उमस व गर्मी रही, जो लोगों को परेशान कर रही थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में चार दिन पहले तेज बारिश हुई थी। जिसने लोगों को उमस व गर्मी से काफी राहत मिली थी। पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव तो हो रहा है लेकिन बदलाव के बाद भी बारिश नहीं हो रही। उमस व गर्मी का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि खेतों में धान की अगेती फसल पकने लगी है। मौसमी धान भी निसर रही है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ में हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और वातावरण में नमी की मात्रा भी 85 से 86 प्रतिशत रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed