{"_id":"6845fcf8e77b4ce5fa0aaa9f","slug":"include-yoga-in-your-daily-routine-dahiya-kaithal-news-c-245-1-kht1002-133160-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को नियमित दिनचर्या में करें शामिल : दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को नियमित दिनचर्या में करें शामिल : दहिया
Mon, 09 Jun 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और योग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न वर्गाों के लोगों ने योग स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति शांति चौधरी ने कहा कि योग जीवन का माध्यम है इसलिए योग को नियमित दिनचर्या में अपनाना चाहिए।
शिक्षा एवं खेल विभाग के सहायक अधिकारी रमेश चहल ने बताया कि प्रतियोगिता में 10-14 वर्ष के प्रतिभागियों ने वृक्षासन, वकासन, चकासन, पश्चिमोतानासन, सरल नटराजासन किया। 14-18 वर्ष के प्रतिभागियों ने धनुरासन, गरुडासन, शलभासन, अर्ध मत्सयेन्द्रासन, 18 से 28 वर्ष के प्रतिभागियों ने पश्चिमोतासन, सरल नटराजासन, उतानपादासन, उष्टरासन में प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा 28 से 40 वर्ष के प्रतिभागियों ने परिवर्तित त्रीकोणासन गरुडासन, गोमुखासन, भुजंगासन, पश्चिमोतानासन में प्रतिभा दिखाई। 40 से 60 वर्ष के प्रतिभागियों ने वृक्षासन, उत्तानपादासन, वकासन, जानुशीरषासन, अकरण, धनुरासन 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने वीरभ्रदासन, ताडासन, यकासन भुजंगासन, पवनमुक्तासन योग कर के दिखाए।
योग को जीवन में अपनाकर जीवन को खूबसूरत बनाया जा सकता है, इसलिए नियमित प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। जिला स्तर प्रतियोगिता में आयुष विभाग से डॉ. राजेंद्र कुमार, शिक्षा विभाग से रमेश चहल, खेल विभाग से गुरमीत बॉक्सिंग कोच, महिला पतंजलि योग समिति से शांति चौधरी व जिला योगासन खेल एसोसिएशन कुलदीप धीमान में शामिल हुए। कमेटी सदस्य की देख रेख में ही जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन। दिनांक 15 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।