{"_id":"699a0655073b101c60008f2b","slug":"inauguration-of-nss-camp-of-agriculture-college-kaul-kaithal-news-c-245-1-kht1007-145430-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कृषि महाविद्यालय कौल के एनएसएस शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कृषि महाविद्यालय कौल के एनएसएस शिविर का शुभारंभ
Sun, 22 Feb 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। कृषि महाविद्यालय कौल की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय वार्षिक शिविर गांव रायसन में शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, ग्रामीण सहभागिता और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिलीप गोसाईं ने शिरकत की, जबकि निदेशक छात्र कल्याण डॉ. रमेश कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि शिविर का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। स्वयंसेवकों ने नृत्य, भाषण और कविता प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, देशभक्ति और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप गोसाईं ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए जागरूकता और सामूहिक उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय विकास में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश कुमार ने स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित करने का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में समाज उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मेहर चंद ने एनएसएस इकाई और ग्राम समुदाय के सहयोग की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों को इस शिविर को सीखने, सेवा और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण अवसर बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच संदीप कुमार और सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक प्रबंधक सुषमा गोसाईं भी उपस्थित रहे।
21 ढांड 01 — शिविर में भाग लेते स्वयंसेवक।