फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inauguration of newly constructed kitchen in village Tayontha

Kaithal News: गांव टयोंठा में नवनिर्मित रसोई घर का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of newly constructed kitchen in village Tayontha
सर्व समाज की धर्मशाला में रसोई घर का उद्घाटन करते सरपंच विजय पाल राणा। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। गांव टयोंठा स्थित ब्राह्मण, पंजाबी सिख, धीमान व प्रजापत चौपाल में रविवार को नवनिर्मित रसोई घर का ग्राम सरपंच विजयपाल राणा ने उद्घाटन किया। धर्मशाला कमेटी के सदस्यों ने चौपाल के विकास से संबंधित मांगों का ज्ञापन सरपंच को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में चौपाल के लिए कुर्सियां, दरी, गद्दे उपलब्ध करवाने और चौपाल परिसर के चौक में ब्लॉक लगवाने की मांग की गई। सरपंच विजयपाल राणा ने मौके पर ही इन मांगों को स्वीकार करते हुए शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा करनाल-कैथल रोड के ऊंचा होने के कारण चौपाल का स्तर नीचे रह जाने से उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए चौपाल के पुनर्निर्माण में भी विशेष सहयोग देने का वादा किया। सरपंच विजयपाल राणा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में गांव में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं जबकि अनेक अन्य कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रताप राणा, मास्टर रोशन लाल, ऋषिपाल राणा, दिलीप चंद शर्मा, पूर्व सरपंच जोगा सिंह, कुलदीप धीमान और साहब सिंह आदि मौजूद रहे। मंच संचालन चौपाल कमेटी के प्रधान कुलदीप धीमान ने किया।

सर्व समाज की धर्मशाला में रसोई घर का उद्घाटन करते सरपंच विजय पाल राणा। विज्ञप्ति

सर्व समाज की धर्मशाला में रसोई घर का उद्घाटन करते सरपंच विजय पाल राणा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed