फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the rally, girl students gave the message of protection from dengue

Kaithal News: रैैली में छात्राओं ने डेंगू से बचाव का संदेश दिया

Wed, 13 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
In the rally, girl students gave the message of protection from dengue
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड में डेंगू बीमारी से बचाव के लिए छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। स्कूल से आरंभ होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस स्कूल में संपन्न हुई।

अध्यापक राजीव कुमार ने कहा कि बाश में घरों के आसपास पानी खड़ा रहने से उसमें मच्छर पनप जाते है। जिनका शिकार होने से हमारे शरीर में डेंगू बुखार हो जाता है, जो हमारे लिए बहुत ही खतरनाक साबित होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मच्छर अक्सर ज्यादा दिनों तक स्थिर रहने वाले पानी में पनपते हैं।

इन्हें रोकने के लिए हमें अपने घरों के आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देना चाहिए। घर में प्रयोग किए जाने वाले कूलर की नियमित रूप से सफाई करें और प्रतिदिन उसका पानी बदले। राजीव ने डेंगू के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, दाने और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेंगू पीड़ित को आंखों के पिछले हिस्सा, जोड़, पीठ, पेट, मांसपेशी, हड्डियां तथा शरीर में ठंड लगना, थकान, बुखार, या भूख न लगना मुख्य रूप से शामिल है।






उन्होंने कहा कि गंभीर डेंगू बुखार हृदय को संरचनात्मक और कार्यात्मक रूप से प्रभावित करता है। डेंगू वायरस के संक्रमण से होने वाली कार्डियक जटिलताओं में स्व-सीमित अतालता से लेकर गंभीर मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन तक भिन्न होता है, जिससे हाइपोटेंशन, पल्मोनरी एडिमा और कार्डियोजेनिक शॉक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed