फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the name of getting the loan removed, the bank employee grabbed Rs 23 lakhs

Kaithal News: कर्ज हटवाने के नाम पर बैंककर्मी ने 23 लाख हड़पे

Sun, 19 Nov 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting the loan removed, the bank employee grabbed Rs 23 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जमीन की खरीद-फरोख्त के दौरान जमीन से बैंक का लोन हटवाने के नाम पर एक बैंक कर्मी ने किसानों से बैंक के 23 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने किसानों को दी गई ऋण राशि को बैंक में जमा न करवाकर स्वयं हड़प ली और किसानों को फर्जी अनापत्ति पत्र दे दिया।
पुलिस ने बैंक प्रबंधक कौशल किशोर की शिकायत पर आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव कांगथली निवासी मुलख राज ने 2011-12 में अपनी जमीन पर बैंक से लोन करवाया था। उनकी अचानक मृत्यु के बाद मुलखराज के बेटे देशराज ने यह जमीन गांव के ही नरेंद्र को बेच दी। बाद में पता चला कि जमीन पर 23 लाख रुपये लोन है।
विज्ञापन

इस पर वे दोनों पक्ष बैंक में गए और लोन हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि बैंक के अधिकारी राजेश ने लोन हटवाने के लिए 23 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने राशि का भुगतान कर दिया। बाद में आरोपी राजेश ने बैंक की राशि जमा करवाए बिना उन्हें लोन हटाने का अनापत्ति पत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बैंक के पास रुपये नहीं आए और लोन हटने की बात सामने आई तो पता चला कि आरोपी राजेश ने दोनों किसानों को फर्जी अनापत्ति पत्र देकर बैंक की राशि स्वयं हड़प ली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ऐसा करके आरोपी ने किसानों व बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed