फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the beginning of summer, there was an outcry for water in the city

गर्मी शुरू में ही शहर में पानी के लिए हाहाकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the beginning of summer, there was an outcry for water in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी शुरू होने के साथ ही शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। रविवार को अनेकों कालोनियों में सुबह पानी नहीं पहुंचा। पेयजल किल्लत से परेशान लोग सुबह चार और पांच बजे ही बूस्टिंग स्टेशनों पर पहुंच गए। उन्होंने पानी छोड़ने की मांग की, जहां से जवाब मिला कि जनस्वास्थ्य विभाग के प्योदा रोड स्थित नहरी पानी के स्टोरेज टैंकों में दो दिन से पानी खत्म हो गया है। इस कारण रविवार को दिनभर शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। चार बूस्टरों से सप्लाई नहीं मिलने के कारण दर्जनों कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच सका। इससे परेशान कुछ लोगों ने डीसी कैंप कार्यालय में शिकायत की, जिसके बाद टैंकर से कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की गई। सबसे ज्यादा दिक्कत पुराने शहर के निवासियों को झेलनी पड़ी।
गौरतलब है कि प्यौदा रोड स्थित नहरी पानी के टैंकों से शहर में रोजाना 20 एमएलडी पानी शहर में सप्लाई किया जाता है। वहीं 13 एमएलडी पानी मानस रोड स्थित टैंकों से आता है। प्योदा रोड पर बने टैंकों से पर्याप्त पानी सप्लाई करने के लिए 28 दिन में सिरसा ब्रांच नहर में पानी आना जरूरी है, लेकिन पिछले 40 दिन से नहर में पानी नहीं आया है। इस कारण टैंक सूख चुके हैं और शहर में पानी नहीं दिया जा रहा। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर में पानी की सप्लाई के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई है। जैसे ही नहर में पानी आएगा और विभाग के टैंकों में पहुंचेगा तो सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन बलराज चौहान ने कहा कि नहर में पानी बंद करने से पहले हर बार जनस्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी जाती है कि वे अपने टैंकों को भर लें। अगर टैंक भरे होते तो पेयजल को लेकर शहर में दिक्कत नहीं होती। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह ही नहर में पानी ढांड तक पहुंच गया था, उम्मीद है कि विभाग के टैंकों में रविवार रात को पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में नहीं पहुंचा पानी-
रविवार को अमरगढ़ गामड़ी, आदर्श नगर, पुराने शहर के विभिन्न मोहल्लों, अंबाला रोड के साथ लगती कॉलोनियों, ढांड रोड पर बनी कॉलोनियों और नए बस स्टैंड के पास की कॉलोनियों सहित दर्जनों स्थानों पर पानी नहीं पहुंचा। अमरगढ़ गामड़ी के निवासियों ने पेयजल की समस्या को लेकर विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। बाद में लोगों ने डीसी के कैंप कार्यालय में भी शिकायत की। इसके बाद लोगों के लिए टैंकों में पानी भिजवाया गया। आधे से ज्यादा शहर में पेयजल को लेकर किल्लत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के कार्यालय में पहुंची 100 से ज्यादा शिकायतें-
सामान्य दिनों में विभाग के पास पेयजल को लेकर 30 के करीब शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन शनिवार और रविवार को 100 से भी ज्यादा शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची। इसमें लिखित, मौखिक, फोन कॉल व संदेश के रूप में भेजी गई शिकायतें शामिल रहीं। रविवार को शिकायत केंद्र बंद होने के कारण लोगों को ज्यादातर शिकायतें फोन के माध्यम से देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed