{"_id":"68433940b9af00909b021807","slug":"in-may-7892-vehicles-were-challaned-kaithal-news-c-18-1-knl1004-664569-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मई में 7892 वाहनों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मई में 7892 वाहनों के काटे गए चालान
Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर मई माह में भी शिकंजा कसा है। इसके तहत पुलिस ने 45 बुलेट बाइक सहित मई माह में कुल 7892 वाहनों के चालान काट वसूला 49 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के आदेश पर यातायात थाना प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीमों ने विशेष रूप से बुलेट बाइक पर नजर रखी, जिनमें पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन शामिल थे। मई माह में कुल 45 बुलेट बाइक के चालान किए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि मई में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती गई। 142 वाहनों को इंपाउंड किया गया और कुल 7892 चालान किए गए। गत माह कुल 49,58,750 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिना नंबर प्लेट के 574, लाइन चेंज के 391, बिना हेलमेट के 839, ओवरस्पीडिंग के 519, गलत साइड चलाने के 2153, बिना सीट बेल्ट के 446, शराब पीकर ड्राइविंग के 32, मोबाइल फोन प्रयोग के 21, ब्लैक फिल्म के 3, तथा अंडर एज ड्राइविंग के 17 चालान किए गए।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों की लापरवाही से न केवल व्यक्ति खुद, बल्कि दूसरों और अपने परिवार को भी खतरे में डालता है। पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि आमजन की जान बचाना है।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद तथा अपने परिवार की सुरक्षा करें।