फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In many colonies, high voltage electric wires are passing over the houses.

शहर में कई कालोनियों में घरों के ऊपर से गुजर रही हैं बिजली की हाई वोल्टेज तारें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
In many colonies, high voltage electric wires are passing over the houses.
कैथल। शहर में नगर परिषद के चुनाव का माहौल है। चुनावी माहौल में शहर की एक बड़ी समस्या से ग्रसित लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद में कुर्सी की चाहत रखने वाले नेता उनकी समस्या की ओर भी ध्यान दें। घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से बड़ा नुकसान हो चुका है। शहर में पांच सालों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जनकपुरी कालोनी में दो साल पहले एक युवक तारों की चपेट में आने से झुलसकर मर गया था। यहां घरों के ऊपर से बिजली की हाईवोल्टेज की तार गुजर रही है। कालोनी वासी कई बार इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

खुराना रोड पर लगा महिला को करंट-पिछले सप्ताह खुराना रोड पर एक महिला को बिजली की हाई वोल्टेज की तारों के कारण करंट लग गया। यहां के निवासियों ने कहा कि बिजली की हाई वोल्टेज की तारें घरों के बिल्कुल नजदीक से गुजर रही हैं। खुराना रेड निवासी प्रदीप ने बताया कि पंद्रह से बीस साल से यहां तारों से लोग परेशान हैं। घर में एक महिला छत पर गई थी। जो करेंट की चपेट में आ गई। वह बाल-बाल बच गई। इस समस्या के कारण बच्चे व बड़े छत पर जाने से डरते हैं। उनकी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुराना रोड निवासी शकुंतला ने कहा कि पड़ोसियों ने इस महिला को बचाया है। एक लडक़े के सिर से भी तारें छू गई थीं। किसी तरह ये दोनों बच गए। उन्हें हर समय हादसे का डर बना रहता है। लाल बहादुर शास्त्री नगर में पूरी गली में सैकड़ों घरों के ऊपर से तार गुजर रही है।
फोटो संख्या-51
लाल बहादुर शास्त्री कालोनी निवासी आर्मी मैन सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर के ऊपर से बिजली की बड़ी लाइन निकलती है। जिससे हर समय खतरा बना रहता है। इन तारों को हटवाया जाए।
फोटो संख्या-52
कालोनी निवासी सुच्चा सिंह ने कहा कि कालोनी में घरों के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं। इन तारों के कारण हर समय हादसों का डर बना रहता है। उनकी मांग है कि इन तारों को हटवाया जाए।
फोटो संख्या-53
लाल बहादुर शास्त्री कालोनी निवासी मनोज कुमार ने कहा कि वे अपने घरों की छत पर जाने से डरते हैं। छत के निकट से ही बिजली की दो लाइनें गुजर रही हैं।
फोटो संख्या-54
सतपाल फौजी ने कहा कि तारों के कारण शहर में कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन इन हादसों से विद्युत निगम ने कोई सबक नहीं लिया है। उनकी मांग है कि नगर परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इस समस्या की ओर ध्यान दें।
फोटो संख्या-55
बलवान मिस्त्री ने कहा कि बिजली की हाईवोल्टेज की तारें खतरा बनीं हुई हैं। ये तारें कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। शहर में इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए।

इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कशिक मन ने कहा कि शहर में आपूर्ति के लिए तारें लगाई गई हैं। कालोनी के लोग निगम को रास्ता दे दें। नियमानुसार फीस जमा करवाने के बाद इस समस्या का आला अधिकारियों को सूचित करके समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed