फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In Kalyug, only bhajan can bring welfare: Hariom

Kaithal News: कलयुग में मात्र भजन से हो सकता है कल्याण ः हरिओम

Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
In Kalyug, only bhajan can bring welfare: Hariom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन रोड पर सर्व ब्राहमण धर्मशाला में जन कल्याण के लिए शिव शक्ति महायज्ञ व दिव्य महाआरती आयोजित की जा रही है। शाम को श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन के दौरान महाराज हरिओम ने बताया कि मात्र भजन से इस कलयुग का कल्याण हो सकता है।

यह आयोजन मॉं त्रिपुर सुंदरी यज्ञ समिति की ओर करवाया जा रहा है। आचार्य शुभम ने बताया कि जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधिश्वर च्रकवती यज्ञ सम्राट सनातन धर्म प्रचारक श्री श्री 1088 हरिओम महाराज ब्रह्म मुहूर्त यज्ञ कर रहे हैं। यह यज्ञ कैथल के जन कल्याण, वातावरण को शुद्ध करने लिए किया जा रहा है। रविवार से आयोजन की शुरूआत पर शहर में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैंकड़ो महिलओं व अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


यह आयोजन छह अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए पूजन व महायज्ञ किया जाता है। जबकि दोपहर दो से शाम पांच बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। जिसमें जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधिश्वर च्रकवती यज्ञ सम्राट सनातन धर्म प्रचारक श्री श्री 1008 हरिओम महाराज द्वारा प्रवचन किया जाता है। प्रतिदिन शाम को दिव्य महा आरती का आयोजन किया जाता, जोदेखने लायक होती है। सोमवार सुबह महाराज ने विधविधान से श्रद्धालओं ने शिव शक्ति महायज्ञ मेंं आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सभी के कल्याण के लिए महाआरती की गई। कहा कि घर-घर यज्ञ ये गुरदेव का नारा है। क्योंकी इसे वातावरण में शुद्धता आती है और घर में सुख शांति व समृद्धि आती है। सभी को अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। इस अवसर पर यजमान अशोक गोयल, विक्की शर्मा, चेतन

शर्मा व मॉं त्रिपुर सुंदरी यज्ञ समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed