फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Impressive performance at Ratnavali Song Festival mesmerized everyone

Kaithal News: रत्नावली सांग महोत्सव में प्रभावशाली प्रस्तुति से मन मोहा

Sat, 22 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Impressive performance at Ratnavali Song Festival mesmerized everyone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्थानीय आरकेएसडी महाविद्यालय की सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित रत्नावली सांग महोत्सव में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। यह आयोजन करनाल, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जोन में किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को इंदिरा गांधी महाविद्यालय लाडवा के तहत गांव बुड्ढा में राजा हरिश्चंद्र सांग का मंचन किया गया। यह महोत्सव 18 मार्च से 21 तक चला।

रत्नावली कार्यक्रम का उद्घाटन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने किया। उनके साथ इंदिरा गांधी महाविद्यालय लाडवा के प्राचार्य डॉ. कुशलपाल, आरकेएसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला, सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. अशोक अत्रि और सांग डायरेक्टर डॉ. राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संबोधन के दौरान कुलपति ने आरकेएसडी महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में योगदान की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने गांव बुड्ढा के लोगों के साथ इंदिरा गांधी महाविद्यालय प्रशासन की आयोजन को सफल बनाने में भूमिका की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांग प्रस्तुति में कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सांग की मुख्य भूमिकाएं सलोनी, रोहित, राहुल, मुस्कान और गुरनाम, दीपक, तनु व रिया ने निभाईं। दर्शकों ने कलाकारों के प्रदर्शन को खूब सराहा और 10 हजार रुपये से अधिक की राशि उपहारस्वरूप भेंट की। इस आयोजन ने न केवल हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य किया, बल्कि स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम में गांववासियों की उत्साहजनक भागीदारी ने इसे और भी यादगार बना दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed