{"_id":"651484f1edab828f8c0f0226","slug":"immense-employment-opportunities-in-tourism-sector-kaithal-news-c-18-1-knl1004-229047-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं
Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को पर्यटन प्रबंधन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर को रंगोली व फूलों के साथ सजाया। इस मौके पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं। इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मनोज कुमार भांबू ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों भेलपूरी व गोलगप्पे का पकवान बनाया। सभी अध्यापकों ने खाया और पकवान बनाने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। इसके बाद विद्यार्थियों को किस क्षेत्र में उनको नौकरी मिल सकती है इसके बारे में विस्तार से बताया।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में उपलब्ध व्यावसायिक और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम पर्यटन प्रबंधन में त्रिवर्षीय स्नातक (बीटीएम) कोर्स के बाद स्नातक स्तरीय सभी सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों की पात्रता के अलावा विभिन्न क्षेत्रों जैसे सरकारी और गैर सरकारी एयरलाइंस, सरकारी और गैर सरकारी ट्रेवल एजेंसी और टूर ऑपरेटर्स, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम, भारतीय पर्यटन विकास निगम आदि में रोजगार की संभावनाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही वीसा एवं यात्रा दस्तावेज संबंधी संस्थाएं, पर्यटन सूचना अधिकारी के रूप में केंद्र और राज्य सरकार, विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में पर्यटन के व्यवसायिक पाठ्यकर्मों में अध्यापन, स्नातकोत्तर शिक्षा के बाद अनुसंधान, विदेशी मुद्रा विनिमय संस्थाएं, शिपिंग एवं माल वाहक संस्थाएं, विभिन्न दूतावास और राजनायिक कार्यालय में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त अनुभव प्राप्त करने के उपरांत अपना स्वयं का व्यवसाय करने के भी प्रचुर अवसर उपलब्ध हैं। पर्यटन क्षेत्र का दायरा हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। दुनियाभर में पर्यटन क्षेत्र अगले दस साल में चार करोड़ लोगों को रोजगार देने के साथ ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में देश के युवाओं में जागरूकता का भी अभाव है।
विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल ललित ने कहा कि आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढऩे की बहुत अच्छी संभावनाएं हैं, जहां एकीकरण के बाद बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर घट रहे होंगे, वहीं पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवा पर्यटन से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बन सकते हैं। इस अवसर पर पर्यटन प्रबंधन विभाग के छात्रों ने विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से पर्यटन के अलग अलग आयामों को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर जाह्नवी, सोनिया, सौरभ, निखिल, हितेश, रोहित राणा, मुस्कान, ख़ुशी, सिमरन, रोहित, देवेंदर, अनुराग, कुणाल, जतिन, गायत्री और अन्य सभी छात्र छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
पर्यटन उद्योग से विदेशी मुद्रा के साथ देश को मिलते हैं आर्थिक लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के पर्यटन विभाग ने बुधवार विश्व पर्यटन दिवस ग्रीन इंवेस्टमेंट के रूप में मनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार अरोड़ा ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग में रोजगार के अपार अवसर है। पर्यटन से देश को विदेशी मुद्रा व आधारभूत सुविधाओं के रूप में विभिन्न आर्थिक लाभ मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप भारत तेजी से उभर रहा है। पर्यटन विभाग के प्रो. संदीप कुमार में कहा कि विश्व स्तर पर पहचान बनाने के लिए हमें और ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रो. सुखविंदर सिंह ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश व टूरिज़्म इंडस्ट्री पर ध्यान देने के लिए विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के साथ साथ पर्यटन विभाग में ट्रेवल डेस्क, एग्जिबीशन, रंगोली, स्पीच भी करवाई गई। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. रविशंकर, प्रो. मनीष गोयल, प्रो कंवल भी मौजूद रहे।