फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Imbibe service in your life through mind, action and words: Anju

Kaithal News: मन, कर्म और वचन से सेवा को जीवन में करें आत्मसात ः अंजू

Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Imbibe service in your life through mind, action and words: Anju
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य अंजू तलवाड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शिविर के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए शिविर में सम्मिलित विद्यार्थियों को मन, कर्म और वचन से सेवा को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाई कार्यरत हैं। इस अवसर पर भाषण, प्रतियोगिता, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, कविता-पाठ इत्यादि विधाओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण, भ्रूण-हत्या, निरक्षरता जैसे सामाजिक विषयों पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक अजय दुआ व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमित कौशिक ने भी बताया कि शिविर के दौरान पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, रैली, नुक्कड़ नाटक इत्यादि के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस शिविर में 110 स्वयंसेवकों ने भाग लिया है। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अनन्या व स्वयंसेवक हिमांशु ने ज्ञानवर्धक-वचनों से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार, नवनियुक्त एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में हमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि इससे आपसी सम्मान, सहयोग और सहायता की पवित्र भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को करवाया योग

राजौंद। महाराणा प्रताप स्कूल में विद्यार्थियों को योग करवाया गया। स्कूल के पीटीआई ने विद्यार्थियों को कई प्रकार के आसान सिखाए। स्कूल प्रबंधक यशपाल राणा ने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह व शाम को योग के साथ साथ सैर भी करनी चाहिए। इससे सारा दिन शरीर में स्फूर्ति रहती है और कोई भी बीमारी नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आपकी त्वचा में चमक इस बात को दर्शाती है कि आप पूरी तरह स्वस्थ है। आपकी त्वचा आपकी सेहत की कहानी हर किसी को बयान कर देती है। अगर आप स्वस्थ है लेकिन भावनात्मक स्तर पर असंतुष्ट है, तो इसका प्रभाव आपके शरीर पर जरूर पड़ता है। तनाव के कारण चेहरे का आकर्षण और चमक फीकी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ त्वचा पाने के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों स्तरों पर स्वस्थ होना जरूरी है। संवाद

आईजी कॉलेज में पेपर के बैग बनाने के सिखाए गुर

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन की दिनचर्या की शुरुआत ईश्वर वंदना के साथ हुई। इसके सभी छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर गृह विज्ञान की प्राध्यापिका पूजा और मोनिका मोगा ने प्लास्टिक मुक्त गतिविधि के दौरान पेपर के बैग बनाने के गुर सिखाए।


इस काम को छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ पहले ध्यान से सीखा और फिर बैगों को बनाया भी। भोजन के बाद कंप्यूटर की प्राध्यापिका सृष्टि ने साइबर सुरक्षा से संबंधित व्याख्यान में प्रस्तुत किया। प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया व प्राचार्या ने सभी के कार्य की सराहना की। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी रेनु बाला व डॉ. कुमारी दीपा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed