फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   illegal sale of alcohol

शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

Tue, 11 Mar 2014 12:26 AM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 11 Mar 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
 illegal sale of alcohol
इस चुनाव में निर्वाचन आयोग शराब के वितरण को लेकर काफी सख्त नजर आ है। जिलास्तर पर शराब नियंत्रण कमेटी का गठन तो किया ही गया है, साथ में चार फ्लाइंग स्क्वॉयड भी तैनात किया गया है। जिले में चार डीएसपी की विशेष ड्यूटी लगाते हुए इन फ्लाइंग स्क्वॉयड का काम सौंपा गया है जो न केवल जिले में शराब बिक्री पर नजर रखेंगे बल्कि बाहर से आने वाली शराब को लेकर भी कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट तुरंत प्रभाव से जिला निर्वाचन आयोग कार्यालय में भी देनी होगी।
विज्ञापन


जिला शराब नियंत्रण कमेटी का गठन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में शराब की ब्रिकी पर नियंत्रण के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया है जिसका नेतृत्व डीईटीसी एक्साइज को सौंपा गया। टीम में कई अन्य पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है जो पूरे जिले में चुनाव के समय में शराब के नाजायज वितरण, अवैध शराब की बिक्री पर नजर रखेगी। साथ में ठेका धारकों से भी समय-समय पर रिपोर्ट लेगी।
विज्ञापन


चार फ्लाइंग स्क्वॉयड का गठन
जिले में चार फ्लाइंग स्क्वॉयड का भी गठन किया गया है जिसमें पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सिविल प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। कैथल के लिए डीएसपी रविंदर तोमर, कलायत के लिए डीएसपी गुरमेल सिंह, पूंडरी के लिए डीएसपी सुरेंद्र भौरिया व गुहला-चीका के लिए डीएसपी टेकनराज को स्क्वॉयड का नेतृत्व सौंपा गया है जो शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करेंगे ताकि चुनाव में अवैध शराब का वितरण व बिक्री न हो सके। हर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ मिलकर सिविल प्रशासन के अधिकारी पेट्रोलिंग करेंगे ताकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सीमाओं पर नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगती सीमाओं सहित आसपास के जिलों की सीमाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। कैथल जिले में पंजाब के पटियाला एवं संगरूर जिलों की सीमाएं लगती हैं तो साथ में कुरुक्षेत्र, जींद और करनाल की सीमाएं लगती हैं।

प्रशासन सतर्क है : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोलंकी ने बताया कि जिले में शराब को लेकर समिति का गठन किया गया है जो शराब बिक्री पर नजर रखेगी। साथ में विशेष फ्लाइंग स्क्वॉयड भी तैनात किए गए हैं। चुनाव के दिनों मेें इस तरह की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस इस बात को लेकर पहले से ही सतर्क है लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शराब कमेटी का गठन भी किया गया है। साथ ही चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार फ्लाइंग स्क्वॉयड तैनात किया गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed