फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Illegal parking is spoiling the appearance of the city

अवैध पार्किंग बिगाड़ रही है शहर की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking is spoiling the appearance of the city
कैथल। शहर की मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग मुश्किलों का सबब बनी है। इसके कारण शहर में रोजाना जगह-जगह जाम लग रहे हैं। जाम में फंसने से लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित होते हैं। राहगीरों का कहना है कि अवैध पार्किंग पर पुलिस विभाग का ध्यान नहीं है। पार्किंग समस्या ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। शहर के मेन बाजार, तलाई बाजार, सराफा बाजार, छात्रावास रोड सहित अन्य जगहों पर जाम आम बात हो गई है। पार्किंग को लेकर कई बार शहरवासी प्रशासन से मांग कर चुके हैं और प्रशासन भी कई बार लोगों की इस मांग को लेकर प्लानिंग बना चुका है लेकिन आज तक योजना सिरे नहीं चढ़ी।
विज्ञापन

शहर में मुख्य रूप से करनाल रोड, अंबाला रोड पर बैंकों और कोचिंग सेंटरों के बाहर अवैध पार्किंग परेशानी बनी है। करनाल रोड पर सरकारी व निजी बैंक के बाहर रोजाना सड़क पर सैकड़ों वाहन खड़े रहते हैं। दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग कई बार सड़क के सेंटर प्वाइंट तक पहुंच जाती है। इसके कारण एक संकरी गली जितनी जगह बचती है। इसी तरह अंबाला रोड पर दिनभर अवैध पार्किंग के कारण वाहनों का कब्जा रहता है। यहां बैंकों और अन्य निजी प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण एक चार पहिया वाहन के निकलने का भी रास्ता नहीं बचता। उधर, रेलवे गेट पर रेलवे गेट से लेकर छात्रावास रोड से होते हुए पुराने बस अड्डा परिसर तक हर समय जाम की स्थिति रहती है। यहां लोग सामान खरीदने आते हैं। दूसरी ओर रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक तक सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग, सामान रखने के कारण अवैध कब्जे की समस्या भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन

शहर के अभिषेक गोयल ने बताया कि अंबाला रोड पर सबसे ज्यादा समस्या रहती है। यहां कई बैंक, कोचिंग सेंटर और शहर का आरकेएसडी कॉलेज है। पार्किंग की सुविधा नहीं है। घर से निकलने से पहले समयावधि में जाम की समस्या को शामिल करके निकलना पड़ता है। सरकार से अपील है कि पार्किंग का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सचिन ने बताया कि पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। पार्किंग न होने के कारण सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ते हैं। यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
यातायात एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि यह समस्या प्रशासन के संज्ञान में है। शीघ्र ही शहर की सड़कों से अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सड़कों को खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed