{"_id":"6604acbc8917c6866f0a20f7","slug":"illegal-hotel-sealed-in-kultaran-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-356295-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुलतारन गांव में अवैध होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुलतारन गांव में अवैध होटल सील
Thu, 28 Mar 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला योजनाकार विभाग ने बुधवार को कैथल की राजस्व संपदा गांव कुलतारन में स्थित एक अवैध होटल को जिला प्रशासन के सहयोग से सील किया। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को सील करने के लिए स्थल पर पहुंचा और नियमानुसार कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि विभाग के संज्ञान में आया कि राजस्व संपदा गांव कुलतारन में अवैध रूप से होटल चल रहा था। इसके बाद कार्यालय ने भूस्वामियों को पीएसआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने को कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस पर विभाग ने प्रशासन के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया। संवाद