{"_id":"6463f0d264d58e484d034b35","slug":"illegal-constructions-demolished-in-patti-kauth-kaithal-news-c-18-1-123433-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पट्टी कौथ में ध्वस्त किए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पट्टी कौथ में ध्वस्त किए अवैध निर्माण
Wed, 17 May 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 May 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नियंत्रित क्षेत्र कैथल के तहत राजस्व संपदा पट्टी कौथ में एक एकड़ में बनी अवैध निर्माण की चहारदीवारी व छप्पर को ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजकीर्ति, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजकीर्ति ने बताया कि विभाग के तत्वावधान में नियंत्रित एरिया कैथल के तहत राजस्व संपदा पट्टी कौथ में एक एकड़ में बनी अवैध निर्माण की चहारदीवारी व छप्पर पर जेसीबी मशीन की मदद से गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में कैथल के पट्टी कौथ में बिना विभागीय अनुमति के निर्माण करने का मामला आया था। इस पर कार्यालय ने भूस्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को पीएएसआर एक्ट 1963 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे परंतु नतीजा सिफर रहा। इस कारण इस कार्रवाई को अंजाम दिया।