फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Illegal construction demolished in Dhand

Kaithal News: ढांड में अवैध निर्माण को ढहाया

Sat, 11 Jan 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in Dhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड/कैथल। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के अधीन ढांड में पनप रही अवैध कॉलोनी में अवैध रूप से बनी कच्ची सड़कों व सात डीपीसी को ढहा दिया।

जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में ढांड में अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला आया था। इसके बाद कार्यालय की ओर से भूस्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे परंतु भू-स्वामियों ने न तो बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया। इसी वजह यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार की ओर से आम लोगों को आगाह किया गया कि वह सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कालोनी में प्लाट आदि नहीं खरीदे तथा ना ही किसी प्रकार का निर्माण करें। जिला नगर योजनाकार कैथल की ओर से आम लोगों को संबोधित करते हुए आगाह किया गया कि जमीन की खरीद करने से पहले इस कार्यालय से कालोनी की वैधता/अवैधता के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed