{"_id":"6893adc72e43b94ce106d737","slug":"illegal-colony-constructions-demolished-in-sewan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-709768-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में अवैध कॉलोनी के निर्माणों को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में अवैध कॉलोनी के निर्माणों को ढहाया
Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग से सीवन की राजस्व संपदा में पनप रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए वहां बने सड़कों, सीवरेज, चारदीवारी, स्ट्रक्चर व डीपीसी को जेसीबी से तोड़ दिया। यह कार्रवाई हरियाणा विकास एवं विनियमन अधिनियम (एचडीआर एक्ट), 1975 के तहत की गई। इस दौरान बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मुनीष कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
जिला नगर योजनाकार प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में करीब 2.95 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला आया था। इसके बाद संबंधित भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर कॉलोनी विकास पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।
हालांकि, भू-स्वामियों ने न तो अवैध निर्माण कार्य रोका और न ही किसी प्रकार की वैध अनुमति के लिए आवेदन किया। इसके चलते डीटीपी की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। साथ ही, संबंधित भू-स्वामियों व डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को किसी भी स्थिति में विकसित नहीं होने दिया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।