{"_id":"61cb71b01b0910288d30bf46","slug":"ig-visit-goods-kept-in-malkhana-sealed-kaithal-news-knl94288951","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ममता सिंह ने पुलिस लाइन का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ममता सिंह ने पुलिस लाइन का किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। करनाल रेंज की आईजी ममता सिंह ने मंगलवार को न्यायिक मालखाने में रखे एनडीपीएस एक्ट मामलों में बरामद सामान की जांच की। जांच के बाद विभिन्न केसों से संबंधित जब्त सामान को सील कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा 51 मामलों में बरामद किए गए नशीले पदार्थों डोडा पोस्त, चूरा पोस्त, गांजा, चरस, हेरोइन, नशीली मेडिसिन व स्मैक इत्यादि वस्तुओं की जांच की। उनके साथ डिस्पोजल कमेटी के सदस्य करनाल के एसपी गंगा राम पूनिया व कैथल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने कोर्ट परिसर स्थित न्यायिक मालखाना की जांच की। इस दौरान मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल का मिलान रजिस्टर में अंकित मात्रा के अनुसार किया गया। मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह, मालखाना इंचार्ज एसआई कृष्णपाल, एचसी होशियार सिंह तथा अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले यहां पहुंचने पर सलामी गार्द द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन का दौरा किया। जहां पुलिस कर्मचारियों द्वारा दंगा निरोधक टीम बनाकर मॉक ड्रिल भी की गई। मॉक ड्रिल में आंसू गैस के गोलों व वज्र वाहन का प्रयोग कर दिखाया गया।