इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की छात्राओं ने हनुमान वाटिका कैथल में आयोजित प्रतिभा प्रदर्शनी में अपने हस्तनिर्मित उत्पादों व अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती आरती गर्ग ने बताया कि टेलैंट व सेल स्टाल, रैंप वाक, लक्की ड्रा तथा ओपन माइक जैसे इवेंट इस प्रदर्शनी कार्यक्रम में आयोजित किए गए। जिसमें कॉलेज की 20 छात्राओं ने हैंडमेड चाट, किरिंग, कार्ड, बुकमार्क, वालहैंगिंग, पेंटिग, कार्टून सहित अनेक डैकोरेटिव आइटम की प्रदर्शनी लगाई। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कैथल के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस पानू द्वारा सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एमके शर्मा व सुमित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। कालेज की प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। कालेज स्टाफ से दीपिका गुप्ता व मनीषा गोयल उपस्थित रहीं।