फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   IG Collage - MSE in physics, Chemistry and Maths gets nod

आईजी कॉलेज : फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में एमएससी को मंजूरी

Fri, 04 Jul 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 04 Jul 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
IG Collage - MSE in physics, Chemistry and Maths gets nod
कैथल। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में एमएससी की कक्षाएं शुरू करने के लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसी सत्र में कालेज में कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा बीए के साथ कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं भी इस सत्र से आरंभ हाेंगी। गौरतलब है कि कॉलेज में इन चारों विषयों के आरंभ होने से जिले की छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था
कॉलेज प्रबंधक समिति के उप प्रधान राम बहादुर खुरानियां ने बताया कि लोक निर्माण एव उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला के प्रयासों कॉलेज को तीनों विषय में एमएससी की कक्षाएं आरंभ करने को मंजूरी मिल चुकी है। जिले में केमिस्ट्री व फिजिक्स में एमएससी न होने के कारण यहां की छात्राओं को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, करनाल, अंबाला, यमुनानगर जाना पड़ता था। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को निरीक्षण के लिए पत्र भेज दिया गया है। निरीक्षण के बाद इसी सत्र से कॉलेज में तीनों विषय की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


यह कहना हैं जिले की युवतियों का

कॉलेज में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ में एमएससी शुरू होने से जिले की छात्राओं को काफी लाभ होगा। यह सुविधा न होने से जिले की छात्र -छात्राओं को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़ जाना पड़ता था। युवतियों को खासकर बाहर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छात्रा चारू वर्मा, सोनम, सुनेहा, अनीषा और पारूल ने बताया कि उन्होंने केमिस्ट्री और फिजिक्स में एमएससी के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आवेदन किया है, जिसके लिए इंटर टेस्ट होगा। अब जिले में एमएससी आरंभ होने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी शिक्षा देना एकमात्र उद्देश्य :  प्रबंधक समिति
कॉलेज प्रबंधक समिति के सुरजीत बहादुर खुरानिया, प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, उप प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने बताया कि जिले की छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना ही प्रबंधक समिति का एकमात्र उद्देश्य है। कॉलेज में तीन विषयों में एमएससी आंरभ होने से जिले की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम छूएंगी।


जिले के लिए गौरव का विषय : प्राचार्या
कॉलेज प्राचार्या डा. साधना ठुकराल ने बताया कि जिले में तीन विषयों में एमएससी की कक्षाएं आंरभ होना कॉलेज के लिए गौरव का विषय है। प्रदेश के कुछ ही चुनिंदा कॉलेजों में तीनों विषय में एमएससी की पढ़ाई हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रभा जैन ने यह पौधा 1970 में महिला कॉलेज के रूप में लगाया। जो आज वट वृक्ष बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed