फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you wanted to give benefits to your loved ones, you would not have made the portal: Gurjar

अपनों को लाभ देना होता तो पोर्टल न बनाते : गुर्जर

Sat, 11 Nov 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
If you wanted to give benefits to your loved ones, you would not have made the portal: Gurjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भाजपा यदि बेईमान होती और सिर्फ अपने ही लोगों की लाभ देने के लिए सोचती तो कभी भी पोर्टल न लेकर आती। पोर्टल आने से हर वर्ग व सभी पार्टियों के लोगों को सरकार की योजनाओं का एक समान लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की यही सोच है कि प्रदेश के हर एक नागरिक को सरकार की योजनाओं का बराबर लाभ मिले। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार को गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।

इससे पहले निवास पर पहुंचने पर कुलवंत बाजीगर ने शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर का गुलदस्ता भेंट कर शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से ही पात्र नागरिकों को बीपीएल राशन कार्ड, चिराग योजना, आयुष्मान कार्ड, बुढ़ापा पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्करों से छुटकारा मिला है। शिक्षामंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले तक भूपेंद्र हुड्डा उनकी सरकार बनने पर पोर्टल को बंद करने की बात करते थे लेकिन जबसे उन्हें पोर्टल के फायदे समझ आए है तब से उन्होंने यू टर्न ले लिया है।
विज्ञापन


कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए सरकार जल्द ही 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है और इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शिक्षामंत्री ने कहा कि जनता का पैसा जनता के हित के कार्यों पर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में लोगों बिजली भी नहीं मिलती थी उसके बावजूद बिजली विभाग 27 हजार करोड़ रुपये के घाटे में था। अब भाजपा सरकार में लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है और विभाग ढाई हजार करोड़ का लाभ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका में फर्जी गेट पास काट कर किए गए धान घोटाले पर बोलते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है। यदि ऐसा कोई घोटाला हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच करवा आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर, राजपाल तंवर, मनीष कठवाड़, आदित्य भारद्धाज, बलविंद्र जांगड़ा, मांगे राम जिंदल, सतप्रकाश, जंगीर कंबोज, वेद कंबोज, मंडल अध्यक्ष लीला राम, सुरता राम शर्मा, जगमाल राणा, मेजर सिंह गुहला, कृष्ण आनंद, नरेश मुंजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed