फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you want to know about the tragedy of 1947, visit Shri Geeta Bhavan Temple today

Kaithal News: जाननी है 1947 की त्रासदी, आज पहुंचें श्री गीता भवन मंदिर

Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
If you want to know about the tragedy of 1947, visit Shri Geeta Bhavan Temple today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भारत के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक 1947 के विभाजन की पीड़ा को याद करते हुए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन प्रदेश स्तर पर 14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इससे पहले आज 12 अगस्त को कैथल के श्री गीता भवन मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर 11 अगस्त को मंदिर परिसर में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर प्रधान कैलाश भगत ने की। उन्होंने सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कैलाश भगत ने बताया कि कार्यक्रम में विभाजन की घटनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे युवाओं को उस दौर की विभीषिका को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विभाजन के समय विस्थापित हुए परिवारों के सदस्य अनुभव और पीड़ा साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन ने लाखों लोगों की जान ली और करोड़ों को विस्थापित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ घोषित करना उन पीड़ित परिवारों को श्रद्धांजलि देने का सशक्त प्रयास है।


उन्होंने कहाकि यह आयोजन न केवल इतिहास को याद करने का माध्यम है, बल्कि नई पीढ़ी में देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता भी पैदा करेगा। इसमें आम लोगों को जरूर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed