फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you run after education and not money, you will get success in life: Governor

पैसा नहीं, शिक्षा के पीछे भागेंगे तो जीवन में मिलेगी सफलता : राज्यपाल

Thu, 20 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
If you run after education and not money, you will get success in life: Governor

विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को बांटीं डिग्रियां

बोले- सभी भरतीय भाषाओं का मूल संस्कृत





संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज परिसर में बुधवार को आयोजित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने युवाओं को सफलता का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पैसा नहीं, शिक्षा के पीछे भागेंगे तो जीवन में सफलता हासिल की। भाषण के दौरान संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में तकनीक, आविष्कार व अनुसंधान में दक्षता प्राप्त कर सफलता हासिल करें। उन्होंने संस्कृत के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत में लगभग सभी भाषाओं का मूल संस्कृत भाषा में है। यह हर्ष का विषय है कि अब संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार बढ़ रहा है। साथ ही संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी के विद्वानों ने दीक्षांत समारोह में कई पुस्तकों का विमोचन करवाकर ज्ञान का भंडार देश को प्रदान किया है।
विज्ञापन


राज्यपाल बुधवार को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय मूंदड़ी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 527 स्नातकों व स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महामहिम राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों को दिए अपने संदेश में कहा कि संस्कृत भाषा ज्ञान का भंडार है। युवा आज केवल नौकरी के पीछे न भागे, बल्कि संकल्प लें कि वे नौकरी देने वाले बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि वे सामान्य घर से आते हैं, लेकिन उनकी माता के अधिक से अधिक पढ़ाई करवाने के संकल्प की बदौलत वे आज राज्यपाल के पद पर हैं। जीवन में शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें भी जितना अधिक गुणवत्तापूर्वक उच्च शिक्षा होगी, देश उतना ही तरक्की करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पहली बार नई शिक्षा नीति में हिंदी व मातृ भाषा में कोर्स सिखाने की पहली बार शुरुआत की गई है।


उन्होंने कहा कि पहली बार हिंदी व मातृ भाषा में भी सारे कोर्स कर सकेंगे, ऐसा दिन भी आने वाला है। इससे जो गरीब बच्चे अंग्रेजी पढ़ नहीं पाते, वे बच्चे भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। हरियाणा सरकार ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फैसले अनुसार शिक्षा के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed