फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you laugh yourself, the world will laugh, laugh yourself and make others laugh too

Kaithal News: खुद हंसोगे तो जग हंसेगा, खुद हंसिए व औरों को भी हंसाइये

Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
If you laugh yourself, the world will laugh, laugh yourself and make others laugh too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस वीरवार को है। इस संबंध में प्रशिक्षक सूबे सिंह राविश व अमर राविश ने कहा कि प्रसन्न रहना हमारे हाथ में है। इसके लिए शरीर स्वस्थ रहना चाहिए।

गौरतलब है कि जाट कॉलेज के मैदान में पतंजलि योग पीठ से जुड़ी महिलाएं व पुरुष प्रतिदिन वर्षो से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यहां योग की विभिन्न क्रियाओं के साथ साथ हास्य क्रिया को विशेष स्थान दिया गया है, जिसे न केवल मानसिक तनाव कम करने का एक प्रभावी साधन माना जाता है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। योग से सभी हास्य क्रिया करके शरीर को स्वस्थ बना रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षक सूबे सिंह राविश व अमर राविश सहिेत उनकी टीम के मार्गदर्शन में यें महिलाएं नियमित रूप से पिछले कई वर्षों से योगाभ्यास करती हैं। विशेष रूप से हास्य क्रिया के अभ्यास में महिलाएं एकत्रित होकर खुलकर हंसती हैं, जिससे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव होता है। यह हार्मोन शरीर में तनाव कम करने, मन को प्रसन्न रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग विशेषज्ञ महिला पतंजलि राज्य प्रभारी हरियाणा, अमर राविश का कहना है कि जिसके पास हंसी, मुस्कान है वो व्यक्ति सबसे खुशनसीब इंसान है। खुद हसोंगे तो ये जग हंसेगा, इसलिए खुद हंसिए व ओरों को भी हंसाइये। हमेंशा अपने दिन की शुरुआत हंसी व मुस्कान के साथ कीजिए।


उन्होंने कहा कि प्रसन्न रहना न केवल मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है। नियमित रूप से योग और हास्य क्रिया करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है। इसके लिए वे पूरे हरियाणा में योग का प्रचार कर रही हैं।

प्रशिक्षक सूबे सिंह राविश का कहना है कि खुलकर हंसने से उनका दिन बेहतर और ऊर्जावान बनता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी एक आवश्यक साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed