फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you get an artificial limb, the face blooms

कृत्रिम अंग मिले तो चेहरे खिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
If you get an artificial limb, the face blooms
31-कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांगों को ति-पहिया साइकिलें वितरित करते हुए एडी? - फोटो : Kaithal
कैथल। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 556 दिव्यांगों को 994 आधुनिक कृत्रिम अंग जैसे तिपहिया साइकिलें, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र वितरित किए गए। आधुनिक कृत्रिम अंग और उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि एल्मिको कानपुर और चनालोन माहोली (पंजाब) के सहयोग से 58 लाख 81 हजार रुपये के इन उपकरणों का दिव्यांगों को वितरण किया गया। उन्होंने सभी से दिव्यांगों के कल्याणार्थ कार्य का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने 49 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 3178 यूनिट रक्त एकत्रित किया है। नशा मुक्ति शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला कारागार में कंप्यूटर लैब का संचालन एवं प्राथमिक चिकित्सा का बिना शुल्क प्रशिक्षण नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ जो उपकरण वितरण किए हैं। यह इनके लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होंगे। हम सभी को मिलकर दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ कार्य करना चाहिए। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने कहा कि मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों की सहायतार्थ डे केयर सेंटर किडजी स्कूल में चलाया जा रहा है। महाविद्यालयों में सेनेटरी पैड, डिस्पेनसिंग और डिस्पोजल मशीनें स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण वितरण में मुख्यतया ट्राईसाइकिल 273, फोलडिंग व्हील चेयर 98, बैसाखी 212, वाकिंग स्टीक 43, रोलेटर 21, बीटीई (कान की मशीन) 124, एमएसआईडी 57, एडीएल किट एक, सीपी चेयर पांच, स्मार्टकेन 18, स्मार्ट फोन छह, कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स 136 शामिल हैं।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, रविंद्र शर्मा, ललित जैन, डॉ बीरबल दलाल, पवन कुमार, रामपाल शर्मा, रतनलाल, अमित कुमार, भारत सरकार से रजिस्टर्ड एलिम्को मोहाली की टीम में कृष्ण कुमारी, मुकेश, रणजीत सिंह, संदीप कुमार, मंजीत सिंह, प्रदीप कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed