{"_id":"663becfb44fc7c31630783b4","slug":"if-you-are-healthy-then-definitely-donate-blood-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385292-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यदि स्वस्थ हैं तो जरूर करें रक्तदान ः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यदि स्वस्थ हैं तो जरूर करें रक्तदान ः डीसी
Thu, 09 May 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में बुधवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए। जिला रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि यदि आप स्वस्थ हैं तो किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए रक्तदान जरूर करें।
सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती पर जिला रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इसलिए रक्तदान को महादान या जीवनदान कहा भी जा सकता है।
डीसी ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर और प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया। शिविर में 326 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रूप में रक्तदान किया। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार ने उपस्थित लोगों को रक्तदान करने व नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। डीसी ने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्म दिवस पर या अन्य शुभ अवसर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करके जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाकर उनका जीवन बचाने हेतू प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर आजीवन सदस्य नरेश ढुल, डॉ. संदीप, पवन कुमार, बीरबल दलाल, सुरेंद्र, सिविल अस्पताल से आई टीम एवं समस्त रेडक्रॉस स्टाफ मौजूद रहा।