{"_id":"66f9ca5e8a59e70852063ac4","slug":"if-there-is-no-light-in-the-city-parks-then-there-is-a-situation-of-filth-somewhere-kaithal-news-c-18-1-knl1004-488110-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर के पार्काें में लाइट नहीं तो कहीं गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर के पार्काें में लाइट नहीं तो कहीं गंदगी का आलम
Mon, 30 Sep 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के पार्काें की खस्ता हालत देखकर आम लोगों में नाराजगी है। यहां पर सैर करने आने वाले लोगों को इससे परेशानी होती है। यह समस्या भी इन विधानसभा चुनाव में चुनाव में यह भी बड़ा मुद्दा है। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आलम तो यह तक बने हैं कि शहर के मुख्य पार्क जवाहर पार्क और चिल्ड्रन पार्क में लाइट तक की व्यवस्था नहीं है।
चिल्ड्रन पार्क में जहां लाइटें खराब हो चुकी हैं। वहीं, जवाहर पार्क में सुंदरता बढ़ाने वाले फाउंटेन तक खराब हो चुके हैं। इसके साथ ही यहां पर पार्क में सुंदरता बढ़ाने के लिए लगे उपकरणों की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। यहां स्थित ऐतिहासिक विद्क्यार झील में गंदगी का आलम है। सुबह और शाम के समय यहां सैर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, जवाहर पार्क में शौचालय न होने से सैर करने आए पुरुषों व महिलाओं को काफी दूर जाना पड़ता है।
जवाहर पार्क में कई तरह की अव्यवस्थाएं
जवाहर पार्क में कई तरह की अव्यवस्थाएं हैं। यहां पशु भी पार्क के अंदर घुस जाते हैं, जो यहां लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते है। पार्क की सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। पार्क की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगे फव्वारे व स्पीकर भी पिछले कई माह से बंद पड़े है। इस पगडंडी पर लगी लाइटें भी टूट चुकी हैं। साथ ही जवाहर पार्क से चिल्ड्रेन पार्क के रास्ते पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
- संत लाल शहरवासी, कैथल।
बदबू से होती है परेशानी
अब जल्द ही सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोग सुबह पार्क में धूप सेंकने व सैर के लिए आएंगे। यदि यहां पर जल्द ही व्यवस्था न बनाई गई तो लोगों को काफी परेशानी होगी।
इसके साथ ही पार्क में बने तालाब में गंदगी फैली हुई है। इस कारण पानी से बदबू आती है। ऐसे में यहां पर सैर करने के लिए आने वाले लोगों को जीना दुश्वार होता है। - राजेश गुर्जर, शहरवासी, कैथल।
जवाहर पार्क में कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। चिल्ड्रेन पार्क में जो शौचालय हैं, उनकी हालत खराब है। इस कारण यहां आने वाली महिलाओं व बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन को इस बारे में खास ध्यान देना चाहिए और जवाहर पार्क में शौचालय जरूर बनवाना चाहिए। - पुनीत मल्होत्रा, कांग्रेस नेता, कैथल।
पार्कों में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करवाने के लिए नगर परिषद के माध्यम से अलग से रख-रखाव के लिए निविदा सूचना जारी की जाती है। इस निविदा सूचना के माध्यम से ही दोनों पार्काें में रख-रखाव का कार्य किया जाता है। यदि फिर भी कोई समस्या है तो इसके लिए जानकारी जुटाई जाएगी।
- सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल।