{"_id":"635c31f35b77f723b733f3db","slug":"if-someone-is-distributing-a-steel-glass-a-fruit-basket-kaithal-news-knl125737473","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील का गिलास बांट रहा तो कोई फलों की टोकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील का गिलास बांट रहा तो कोई फलों की टोकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पंचायत चुनाव में चौधर की जंग जीतने के लिए उम्मीदवार बड़े-बड़े वायदे कर रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए हर जतन किए जा रहे हैं। कोई मिठाई बांट रहा है तो कोई फलों की टोकरी और अन्य वस्तुएं। इससे आगे जाकर जरूरतमंदों को प्लाट दिलाने का भी आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अभी तक आचार संहिता मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पंचायत चुनाव में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच और पंच के लिए मतदान होना है। 30 अक्तूबर को जिला परिषद और दो नवंबर को सरपंच और पंच के लिए मत डाले जाएंगे। सबसे ज्यादा जोर आजमाइश सरपंच और जिला परिषद सदस्य के लिए है।
कैथल ब्लॉक के एक गांव में उम्मीदवार की ओर से जरूरतमंद लोगों को सौ-सौ गज का प्लाट देने का आश्वासन दिया गया है। उम्मीदवार का कहना है कि उसके गांव में एक ओर नहर है। दूसरी ओर ड्रेन, जिस कारण नई बस्ती नहीं बन सकती। एक परिवार महज 22 गज में रहता है। इसमें उसके माता-पिता, उनका बेटा, पुत्रवधू व बच्चे। इस तरह के अनेकों परिवार हैं, जिनके पास अपने घर बनाने तक की जमीन नहीं है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि चुनाव जीतने के बाद उनके गांव में ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों को सौ-सौ गज के प्लाट काट कर दिए जाएंगे। दूसरी ओर दिवाली पर एक गांव में उम्मीदवार की ओर से हजारों मिठाई के डिब्बे बांटे गए हैं। इसके बाद अब दूसरे उम्मीदवार की ओर से फ्रूट की टोकरी बांटने की तैयारी है।
विज्ञापन
यही नहीं कैथल हलका के एक गांव में दिवाली पर उम्मीदवार ने अपने चुनाव निशान स्टील के गिलास को घर-घर तक पहुंचाने के लिए गिलास ही बांट दिए। इसी क्षेत्र के एक गांव में दिवाली पर तीन उम्मीदवारों ने हर घर में एक-एक मिठाई का डिब्बा बांटा। खासकर चुनावों में चुनाव निशान की वस्तुएं जमकर बांटी जा रही हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक ऐसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
इस संबंध में जिला परिषद चुनाव में रिटेनिंग ऑफिसर एडीसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि कोई गिलास या अन्य वस्तुएं बांट रहा है तो यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत मिलने पर ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।