फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If not allowed to meet the deputy CM, then fierce slogans

Kaithal News: डिप्टी सीएम से न मिलने दिया तो जमकर नारेबाजी

Sat, 06 May 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
If not allowed to meet the deputy CM, then fierce slogans
राजौंद/कैथल। मंगलवार को राजौंद में पिता-पुत्र को गोली मार कर लूट के मामले में परिजन शुक्रवार सुबह गांव जाखौली में पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिलने पहुंचें। डिप्टी सीएम कार्यक्रम के बाद बाहर निकलने लगे तो परिजनों ने उनसे मिलने का प्रयास किया। पुलिस ने जब उन्हें रोक दिया तो महिलाएं डिप्टी सीएम की गाड़ी के समीप आ गई। महिलाओं ने नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन


गाड़ी के समीप आई महिलाओं को देखकर पुलिस कर्मचारी एकदम से गाड़ी के आगे आए। उन्होंने महिलाओं को हटाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं हटीं। भीड़ होने के कारण पुलिस कर्मचारी महिलाओं को नहीं हटा पाए। शोर व हंगामा देख डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गाड़ी से बाहर निकले। उन्होंने पीड़ित परिवार की महिलाओं की बात सुनीं और तुरंत डीएसपी सज्जन सिंह को बुलाया। कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का कहना था कि उन्हें पता चला कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गांव जाखौली में आ रहे हैं। इसको देखते हुए दो तीन गाड़ियों में उनके साथ राजौंद पहुंचे करीब 30-35 लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग के लिए डिप्टी सीएम से मिलना चाहते थे, लेकिन वहां जाने पर पुलिस वालों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उल्टा उन्हें धक्के दे दे कर वापिस भेजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने को मजबूर होना पड़ा। महिलाओं ने कहा कि उनके बच्चों के मुंह से रोजी-रोटी छीन ली है। पिता-पुत्र अस्पताल में हैं। पुलिस लुटेरों को काबू कर लूटा हुआ सामान बरामद करवाए।

इस बारे राजौंद निवासी कपिल हरित जजपा राजौंद शहरी प्रधान ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से राजौंद से आए परिजनों को मिलने की बात की थी। जिससे उन्हें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिला भी दिया। इस बारे उपमुख्यमंत्री ने उनके साथ बात भी की है और मौके पर ही डीएसपी कलायत को बुलाकर सारे घटनाक्रम की जानकारी ली और डीएसपी को निर्देश दिए कि शीघ्र आरोपियों को पकड़ा जाए। डीएसपी कलायत सज्जन कुमार ने कहा कि पुलिस मुजरिमों तक पहुंच चुकी है और शनिवार तक उन्हें पकड़ लिया जाएगा। परिवार के सदस्यों को बुलाया और दुष्यंत चौटाला ने मौके पर ही डीएसपी सज्जन कुमार को बुलाकर इस सारे केस के बारे पूछा।

पुलिस के हाथ खाली

कैथल। रंजिश के चलते कस्बा ढांड में हथौड़ा मारकर की गई शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस शुक्रवार को भी आरोपियों की तलाश में जुटी रही लेकिन उसके हाथ खाली रहे। घटनास्थल के आसपास दुकानों व मकानों में सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ने जांच-पड़ताल की।


आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि आरोपी हाथ नहीं आए हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जल्द पकड़ने का दावा किया है। एसएचओ रामपाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। बुधवार की रात को आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। मामले में चाचा की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद व दो-तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed