फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ICU equipped with ventilators will start soon in civil hospital

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में जल्द शुरू होगा वेंटिलेटरों से लैस आईसीयू

Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
ICU equipped with ventilators will start soon in civil hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार धूल फांक रहे वेंटिलेटर की सुध ले ली है। इसके तहत जिला नागरिक अस्पताल में बने आईसीयू में रखे गए वेंटिलेटरों व अन्य मशीनों को अगले महीने तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को राहत मिलेगी।

इस आइसीयू को सामान्य अस्पताल में द्वितीय तल पर बनाया गया है। इसमें करीब 97 प्रतिशत तक कार्य भी पूरा हो चुका है। यह आईसीयू 24 बेड का है। इसमें 12 बेड बच्चों और 12 बेड बड़ों के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है जिला नागरिक अस्पताल में इस समय आपातकालीन वार्ड के अलावा आईसीयू वार्ड तो बनाया गया है। परंतु इसका निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण इसे अभी तक संचालित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईसीयू पर करीब 30 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। वहीं, सामान्य अस्पताल में इसके साथ ही बच्चों के लिए भी महज केवल निकु वार्ड ही संचालित किया जा रहा है। अब आईसीयू के शुरू होने के बाद जहां बच्चों को बेहतर इलाज मिल पाएगी। वहीं, अन्य मरीजों को भी सहूलियत होगी।

इस आईसीयू का निर्माण होने के बाद जरूरतमंद लोगों को निजी अस्पतालों में अधिक जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें बेहतर इलाज सरकारी अस्पतालों में मिल पाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आईसीयू वार्ड में करीब 20 वेंटिलेटर लगा दिए गए हैं। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी वेंटिलेटर का नहीं चलना स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े करता है।

आईसीयू बनने के बाद मिल पाएंगी बेहतर आपातकालीन सेवाएं ः जिला नागरिक अस्पताल में बने आईसीयू के शुरू होने के बाद अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं बेहतर हो पाएंगी। ऐसे में गंभीर बीमारियों से जूझने वाले मरीजों को अच्छा इलाज मिल पाएगा। वहीं, आईसीयू के निर्माण कार्य को लेकर सिविल सर्जन की टीम जल्द ही निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी।


जिला नागरिक अस्पताल में बने आईसीयू के शुरू करने से पहले मुख्यालय के निर्देशों के तहत सिविल सर्जन की टीम निर्माण को लेकर अंतिम निरीक्षण करेगी। उम्मीद है कि सितंबर माह के बीच के दिनों में या अंत में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम संयुक्त रूप से दौरा करेगी। -डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed