फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ICT application for transparency in elections: DC

चुनाव में पारदर्शिता के लिए आईसीटी एप्लीकेशन : डीसी

Sun, 01 Sep 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 01 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
ICT application for transparency in elections: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चुनावी भागीदारी बढ़ाने और पारदर्शिता, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए कई आईसीटी एप्लीकेशन विकसित किए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी।

उन्होंने बताया कि इन ऐप्स में सुविधा कैंडिडेट ऐप, सी-विजिल, नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप, सक्षम एप और वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सुविधा कैंडिडेट एप चुनाव अवधि के दौरान नामांकन और अनुमति प्रक्रिया में उम्मीदवारों की मदद करने के लिए ईसीआई द्वारा तैयार की गई एक मोबाइल एप्लिकेशन है। ॉ
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि सुविधा कैंडिडेट एप का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को एक अकाउंट बनाना होगा और गोपनीयता के साथ लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार अपने नामांकन और अनुमति की स्थिति देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सी-विजिल एप नागरिकों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाता है, जबकि नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप नागरिकों को चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी देने में मदद करता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सक्षम एप दिव्यांग व्यक्तियों को वोट करने के लिए पंजीकरण करने, अपने मतदान केंद्र की जानकारी लेने और अपना वोट डालने में मदद करता है।

उन्होंने बताया किइस एप में दृष्टिबाधित लोगों के लिए वॉयस असिस्टेंस, श्रवण बाधित लोगों के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए भी सक्षम एप का प्रयोग किया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि मतदाता हेल्पलाइन एप को नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में जनसांख्यिकीय विवरण में सुधार, मतदाता सूची में नाम ढूंढने और अन्य चुनाव संबंधी सेवाओं के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed