फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   IA's special team formed, raids started

डेर में डकैती का माला-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
IA's special team formed, raids started
कैथल। कठवाड़ गांव में महंत और शिष्यों को बंधक बनाकर डेरे में डकैती के मामले की जांच अब सीआईए की स्पेशल टीम करेगी। टीम ने विभिन्न जगहों पर छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात सिक्योरिटी गार्ड वाली वर्दी पहनकर छह-सात बदमाशों ने कठवाड़ के डेरा बाबा बिहारी दास के महंत त्रिवेणी दास और दो शिष्यों को बंधक बनाकर 85 हजार रुपये व आभूषण लूट लिए थे।
विज्ञापन

महंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 मार्च की रात को 10 बजे वे पूजा पाठ कर सो गए थे। वहीं साथ के धूने वाले कमरे में शिष्य कपिल व मंगलदास सो रहे थे। वहां पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस से मिलती जुलती ड्रेस पहन रखी थी। डेरा में तीन बदमाशों ने उनको बैठा लिया और तीन बदमाशों ने डेरे की तलाशी ली। महंत के शिष्य कपिल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी डेरे से 85 हजार रुपये नकद, आधा तोला सोने की मुर्की, आधा तोला वजन की सोने की अंगूठी, तीन-तीन ग्राम की दो सोने की अंगूठियां सहित दो मोबाइल फोन लूट कर ले गए। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सीआईए टीम को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगा दिया गया है। स्पेशल टीम की कमेटी गठित की गई है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed