{"_id":"693c75d1d0f5e715dd0eb5c4","slug":"i-will-hang-everyone-everyone-knows-that-vij-spares-no-one-kaithal-news-c-245-1-kht1013-142036-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सबको टांग दूंगा, सब जानते हैं विज किसी को भी नहीं बख्शता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सबको टांग दूंगा, सब जानते हैं विज किसी को भी नहीं बख्शता
Sat, 13 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
अपने भाई की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग करती शिकायतकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सब को टांग दूंगा, एक को नहीं छोडूंगा। सब जानते हैं विज किसी को नहीं बख्शता। ये बात कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान पूंडरी
थाना क्षेत्र की युवती के आत्महत्या
मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत पर ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कही।
इसी मामले में उन्होंने संजय नामक एएसआई व जांच अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। शिकायतकर्ता युवती के पिता ने बताया कि अगस्त माह में उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके घर आने वाले चार आरोपियों जिनमें दो वकील व एक रोडवेज कर्मी है, उन्होंने उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
एक आरोपी पकड़ा लिया गया जबकि अन्य तीन अभी तक नहीं पकड़े। चार दिन तक पुलिस ने उसकी बेटी के ब्यान तक नहीं लिखे। ये बात सुनकर मंत्री विज ने नाराजगी भरे स्वर में कहा कि बहुत बुरा हाल है। अब पुलिस की जांच किससे करवाऊं?
इस मामले में उन्होंने एडीसी, डीएसपी और एक समिति सदस्य की कमेटी गठित की। जो दिन में रिपोर्ट देगी। वहीं गांव क्योड़क के राजपाल की शिकायत का समाधान होने पर मंत्री अनिल विज सभी जिलों की कष्ट निवारण समिति की बैठक का मंत्री विज को ही अध्यक्ष होने की बात कही। इस पर हंसते हुए विज ने कहा कि मुझे 22 जिलों का अध्यक्ष न बनाओ।
विज्ञापन
सुधर जाओ... नहीं तो मैं सुधारने में बड़ा एक्सपर्ट हूं
मामले में पूंडरी थाना प्रभारी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कर्मी बयान लेने गया तो डॉक्टर ने लिखा था कि अभी युवती ब्यान देने की हालत में नहीं है। इस पर मंत्री बोले कि मुझे न घुमाओ। मैं डक्टरों का मंत्री रहा हूं। उस दिन सही हालत में नहीं थी तो अगले दिन जा सकते थे। चार दिन तक नहीं गए। इतने में तो आरोपी अमेरिका से आगे निकल जाता है। और जो वो वकील हैं, वो देश के कानून से ऊपर नहीं है।
इस दौरान एसएचओ ने छुट्टी पर होने की भी दलील रखी तो मंत्री बोले कि एसएचओ की छुट्टी पर जाने से काम नहीं रुकता। कोई न कोई ज़िम्मेदारी संभालता है। विकास मौण की हत्या मामले में शिकायतकर्ता नीतू मौण ने पुलिस के खिलाफ अच्छा व्यवहार न करने की बात कही। इस पर मंत्री ने कहा कि तुम्हारे डीजीपी तो जनता को थैंक्यू कहने की बात कहते हैं। सुधर जाओ तुम सारे, वरना मैं सुधार दूंगा, क्योंकि मैं सुधारने में बडा एक्सपर्ट हूं।
लगातार दूसरी बार चारों विधायक बैठक से रहे नदारद
चारों विधानसभा क्षेत्रों कैथल, कलायत, गुहला-चीका (तीनों कांग्रेस) और पूंडरी (भाजपा) के विधायक लगातार दूसरी बार समिति बैठक से अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने निमंत्रण भेजा थे लेकिन कोई भी बैठक में नहीं पहुंचा। चर्चा रही कि जनता से जुड़ी शिकायतों पर होने वाली ऐसी महत्वपूर्ण बैठकों में विधायकों का अनुपस्थित रहना ठीक नहीं है।
सुनीं 17 शिकायतें, समाधान 11 का
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। बैठक में कुल 17 मामले रखे गए, जिनमें 10 पुरानी और 7 नई शिकायतें शामिल थीं। अधिकतर मामलों का समाधान किया गया, जबकि शेष में जांच और कमेटी गठित करने के आदेश दिए गए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, अशोक गुर्जर, मनीष कठवाड़, सुरभि गर्ग, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, और यशपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
गंभीरता से सुनीं शिकायतें
हत्या मामले में गिरफ्तारी न होने पर दिए जांच के आदेश
n ऋषि नगर निवासी नीतू मौण की शिकायत पर मंत्री ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। पुलिस ने संबंधित पत्राचार कर दिया है और मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामला सीबीआई को ट्रांसफर किया जाएगा।
डेयरी के मामले में डीसी से जांच कराने के लिए कहा
n कांगथली गांव में डेयरी में नकली दूध, पनीर बनाने की शिकायत आई। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने डेयरी को सील और लाइसेंस रद्द, सैंपल लैब भेजे गए और जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश दिए कि इस बात का पता लगाया जाए कि इस डेयरी का माल कहां कहां जाता था। इसके अलावा उन्होंने डीसी को भी आदेश दिए कि एक टीम बनाकर इसकी जांच करवाएं।
अंतिम
n गांव तितरम निवासी संदीप व मंदीप मलिक की थी। इसमें उन्होंने धोखाधड़ी के एक केस को पुलिस द्वारा करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द करने के आरोप लगाए थे। सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश जारी किए हैं।
पुराने मामले
n सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर चंडीगढ़ की एक फर्म ने धोखा दिया। मंत्री के आदेश पर कैथल पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को अग्रेषित कर दिया।
n कसान निवासी कुसुम के खाते से रुपये कटने की शिकायत पर बैंक ने नियमानुसार 9,150 रुपये खाते में वापस कर दिए।
n कैथल निवासी संध्या की शिकायत पर पुलिस ने सीएससी संचालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और गहन जांच के निर्देश दिए।
n धनौरी निवासी संतोष के मामले में खाल कब्जा मुक्त कर नया खाल बनवाया गया।
n क्योड़क निवासी राजपाल आर्य की शिकायत में संबंधित विभाग ने सब्सिडी जारी करने की अनुशंसा की।
n कैथल की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गहन जांच के आदेश दिए।
n दयौरा गांव में बिजली लाइन के हाई वोल्टेज तार हटवाने की शिकायत के बाद उन्हें हटवा दिया गया।
n गांव नरवल निवासी राजकुमार की शिकायत थी कि उसकी पत्नी ने अमन प्राइवेट अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें एक बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में दूसरे अस्पताल का नाम लिख दिया गया था। सीएमओ ने बताया कि इस मामले में जांच की गई है और बच्चे का सही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।
n जाखौली निवासी एक व्यक्ति की पत्नी घर से बिना बताए किसी के साथ चली गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।
n रामगढ़ निवासी संतरो की शिकायत संबंधी थी। एडीसी ने सुरेश राविश ने बताया कि प्रार्थी को हाउसवाइफ कैटेगरी में दर्ज करा दिया गया है।
n सेक्टर 21 निवासी नरेंद्र कुमार ने अवैध कब्जा करने संबंधित शिकायत दी थी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग ने अवैध कब्जा हटवा दिया है। शिकायतकर्ता ने इस पर संतुष्टि जाहिर की। मंत्री ने इस पार्क में पेड़ पौधे व घूमने फिरने के लिए फुटपाथ आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
n मंत्री ने निर्देश दिए कि पार्कों में पेड़-पौधे, फुटपाथ और घूमने-फिरने की सुविधाएं सुनिश्चित हों।
n ः गांव बाता निवासी हरभजन सिंह ने हल्का पटवारी द्वारा एक केस में सही रिपोर्ट न देने संबंधित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब उनका काम हो गया है।
n मुंदड़ी निवासी सतीश कुमार ने सिंचाई विभाग द्वारा लीज पर ली गई जमीन को समतल न करने संबंधित शिकायत दी थी। संबंधित विभाग ने बताया कि लीज पर ली गई जमीन के रुपये दिए गए थे।