{"_id":"66b163d3fd99be54ab0a97b4","slug":"hurt-by-not-being-allowed-entry-the-girl-committed-suicide-kaithal-news-c-18-1-knl1004-446736-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रवेश न होने से आहत युवती ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रवेश न होने से आहत युवती ने दे दी जान
Tue, 06 Aug 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। एलएलबी में दाखिला न होने से परेशान होकर पूंडरी हलके के एक गांव में युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक 21 वर्षीय युवती जो एलएलबी की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसका दाखिला नहीं हो सका। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी, लेकिन जब उसका प्रवेश नहीं हो सका तो वो निराश हो गई।
पिता का कहना था कि हमने कई बार उसे समझाने का प्रयास भी किया कि यदि पहले प्रयास में दाखिला नहीं हुआ तो दूसरे प्रयास में हो जाएगा। जब उसका दाखिला नहीं हुआ तो वो मानसिक रूप से परेशान रहने लगी और इसी परेशानी के चलते उसने आज फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उस समय घर पर कोई नहीं था, जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की लाश को अपने कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवती की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टïया ये पता चला है कि युवती का एडमिशन नहीं हो सका था, जिसके चलते वो परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।