फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hundreds of acres of wheat crop turned to ashes due to fire during storm in Dhand

Kaithal News: ढांड में आंधी के दौरान लगी आग से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल राख

Sat, 19 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of wheat crop turned to ashes due to fire during storm in Dhand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। जिले में शुक्रवार शाम के समय आई आंधी के कारण बिजली शार्ट सर्किट से कई जगहों पर आग लग गई। ढांड में पबनावा के खेतों में शुक्रवार को देर शाम आंधी के कारण आग लग गई। आंधी से आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

आग पबनावा से चलकर पोबला होते हुए कौल बस स्टैंड पर जाकर बुझी। किसानों ने बताया कि आंधी के कारण सड़क के बीचों-बीच पेड़ टूट जाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए रास्ता बदलना पड़ा लेकिन जैसे ही दूसरे रास्ते से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जाने लगी तो वहां भी सड़क के बीच गिरे हुए पेड़ अवरोध बन गए।
विज्ञापन


किसानों ने खेतों के रास्ते फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी उनके नजदीक जाना किसी खतरे से खाली नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आंधी के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। उधर, कई और जगह भी आग लगने की घटनाएं हुईं। कैथल सहित चीका क्षेत्र में आग से किसानों के खेतों में फाने जलकर राख हो गई। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड और बारिश होने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, अभी तक खेतों में जले अवशेषों से हुए नुकसान से आंकलन नहीं लग पाया है। जानकारी अनुसार कैथल के फ्रांसवाला रोड, चीका में मस्तगढ़, लदाना चक्कू और अन्य कई क्षेत्रों में खेतों में अवशेष में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed