फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Humidity increases after drizzle, fans have to take support

Kaithal News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, पंखों का लेना पड़ रहा सहारा

Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Mar 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Humidity increases after drizzle, fans have to take support
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अल सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह के समय मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। बूंदाबांदी के बाद दिन में उमस भी गर्मी हो गई। जिससे लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं गर्मी के साथ मच्छर भी बढ़ गए हैं। इससे रात में परेशानी बढ़ी है।

मौसम परिवर्तन के साथ छोटे बच्चों की आंखों संबंधित बीमारियां भी बढऩे लगी है। नागरिक अस्पताल में भी आंखों से संबंधित ओपीडी जहां सामान्य दिनों में 30 से 40 होती थी, अब वह 100 के पार हो गई है। आंखों की ओपीडी बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि मौसम में बदलाव हो गया है। इसके साथ ही छोटे बच्चों में आंखों से संबंधित बीमारियों के केस भी बढ़ गए है। बच्चों की आंखों में किसी प्रकार की बीमारी न आए, इसके लिए सुबह ठंडे पानी से बच्चों की आंखों को धोना चाहिए और धूल, मिट्टी से बचाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित रहे कि बादलों के चलते तापमान भी स्थिर बना रहा। बुधवार को भी दिनभर बादलों के चलते धूप छांव का खेल चलता रहा। इसके साथ ही दिनभर 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




28 से 30 मार्च तक आंशिक बादल छाने रहने के साथ साथ एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च को मौसम आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed