{"_id":"685da3c6a712e037d60a5f12","slug":"humid-heat-has-made-people-miserable-waterlogging-due-to-rain-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-678704-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, राजौंद में बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, राजौंद में बारिश से जलभराव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/राजौंद। वीरवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बुधवार को सुबह तीन घंटे तक हुई बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, वहीं गुरुवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दूसरी ओर राजौंद में सुबह बारिश से कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
सुबह से शाम तक आसमान में बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई। दूसरे दिन तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 जून तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
उधर, राजौंद में वीरवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से कई निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। वहीं, प्रशासन के पानी निकासी के दावे फेल साबित होते दिखाई दिए। राजौंद के मुख्य मार्ग पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
सड़क पर पानी भरने से वाहन चालक बुरी तरह प्रभावित हुए। मार्ग पर सीवरेज की पाइप लाइन दबाने का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है।जिससे लोगों को बहुत परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि सड़क से पैदल भी गुजरना मुश्किल है कोई भी रास्ता जाने के लिए नहीं है।
वही, तहसील परिसर व दुर्गा मंदिर की गली भी पूरी तरह पानी से भर गई। जिससे सुबह-सुबह श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में बहुत परेशानी हुई। कई श्रद्धालु पानी निकासी न होने के कारण मंदिर में पहुंच भी नहीं पाएं। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि प्री-मानसून की शुरुआत हो चुकी है और जल्द ही मानसून सक्रिय हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।