{"_id":"5ebd74dd8ebc3e90541ff0d0","slug":"huda-sector-18-siver-problem-kaithal-news-knl30959992","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा सेक्टर-18 में सीवरेज के कारण हुई युवक की मौत के तीसरे दिन भी सुधार को लेकर कोई तैयारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा सेक्टर-18 में सीवरेज के कारण हुई युवक की मौत के तीसरे दिन भी सुधार को लेकर कोई तैयारी नहीं
विज्ञापन
कैथल। सीवरेज के कारण मंगलवार को हुई युवक की मौत के तीसरे दिन तक कोई सुधार नहीं किए गए॥ जिसके बाद सेक्टरवासी डीसी से मिले। जहां डीसी ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। सेक्टरवासी मास्टर सतबीर गोयत, रणधीर सिंह, योगेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश कुंडू, कपूर सिंह, मनीष गिड़ा, सुरेंद्र श्योकंद, नरेंद्र मोर व विजेंद्र मोर ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त न होने का खामियाजा सेक्टरवासियों और सीवरेज सफाई कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। जहां विषैली गैस के कारण मजदूर बेहोश हो रहे हैं, वहीं आस-पास के क्षेत्र में रह रहे लोगों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बीस सालों से मिल रहे आवश्वासन
सेक्टरवासियों ने कहा लगभग बीस सालों से अधिकारियों की तरफ से आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं। लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो रहा। सेक्टर में करीब 1400 मकान हैं। सभी लोग गंदे पानी की निकासी से परेशान हैं।
डीसी को सौंपा ज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल जिला सचिव रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त से मिला। जहां 12 मई को हुडा सेक्टर 18 में हुए सीवरेज हादसे में न्याय की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने बताया कि 12 मई को दोपहर बाद करीब 2 बजे ठेका प्रथा के माध्यम से सफाई का काम करने वाले दो मजदूर जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उन्हें बचाने के लिए वहां से गुजर रहे काकोत निवासी सतीश तुरंत ही सीवर के अंदर गया और दोनो मजदूरों को उसने बाहर निकाला। परंतु सीवर की जहरीली गैस चढ़ने की वजह से वह स्वयं बेहोश होकर गिर पड़ा। दूसरों को बचाने के लिए उस बहादुर सतीश ने अपने प्राणों की बलिदानी दे दी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रशासन से मांग की है कि सतीश आजाद को मरणोपरांत बहादुरी पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए 50 लाख का मुआवजा दिया जाये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के संगठन सचिव ओमपाल भाल, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य उप महासचिव शिवचरण जयप्रकाश शास्त्री व शकुन्तला मौजूद रहे।
विज्ञापन
जल्द होगा समस्या का समाधान
विभाग के एक्सईएन धर्मबीर ने बताया कि सेक्टर की समस्या उनके संज्ञान में आई है। हैवी-क्रॉसिंग के कारण सीवरेज की लाइन का कार्य पेंडिंग है। इसका जल्द समाधान किया जाएगा।