{"_id":"5f24551d8ebc3e63a61f2828","slug":"hsgpc-election-jhinda-group-nominated-jasveer-singh-khalsa-kaithal-news-knl39269140","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तर के लिए प्रस्तावित समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तर के लिए प्रस्तावित समाचार
विज्ञापन
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी 13 अगस्त को होने वाले राज्य चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। चुनाव से पहले कमेटी के अंदर दो गुट काम कर रहे थे और अब भी कमेटी में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। कैथल में कमेटी के पूर्व प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ग्रुप ने एक बैठक कर अपने साथ 36 मेंबरों में से 20 मेंबरों के समर्थन का दावा किया है। उन्होंने गुट की तरफ से प्रधान पद के लिए जसवीर सिंह खालसा को उम्मीदवार घोषित किया है।
बैठक में उन्होंने 16 लोगों की उपस्थिति दिखाते हुए यह दावा किया कि चार लोगों ने उन्हें फोन पर समर्थन दिया है और आने वाली चुनाव तारीख तक वह 24 मेंबरों का समर्थन हासिल कर लेंगे। झिंडा गुट से ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव जोगा सिंह यमुनानगर ने दावा किया है कि उन्हें शुक्रवार को 20 सदस्यों ने समर्थन दिया है, जिनमें मुख्य रूप से सरदार जगदीश सिंह झिंडा, अवतार सिंह चक्कू, जोगा सिंह यमुनानगर, बलवंत सिंह फौजी, बलदेव सिंह बल्ली, हाकम सिंह केसरी, हरप्रीत सिंह नरूला, जगदेव सिंह मठाडु, जसविंदर सिंह पीपल थेह, मनजीत सिंह डाचर, हरपाल सिंह पाली, सुरेंद्र सिंह शाह, सरवन सिंह रतिया, बलवान सीवन, गुरमीत सिंह त्रिलोकपुरिया, बीबी राणा भट्टी, हरचरण सिंह राठौर का समर्थन प्राप्त है।
बैठक में पता चलेगा कौन किसके समर्थन में : दादूवाल
दूसरी ओर कार्यकारी प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल का कहना है कि कैथल में हुई मीटिंग में जिन लोगों के नाम दिखाए गए हैं, उनमें से चार लोग तो मीटिंग में उपस्थित ही नहीं थे। केवल 15 लोग उपस्थित थे, जिनमें से दो लोगों को चुनाव में वोट डालने का अधिकार ही नहीं है। क्योंकि वह शिरोमणि सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंदर शपथ ले चुके हैं। दो अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अहम बैठक चीका में होने जा रही है। उसमें पता लग जाएगा कि कि 36 में से कितने मेंबर किस के समर्थन में हैं।