फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   HSGMC elections: Master trainers gave training

Kaithal News: एचएसजीएमसी चुनाव ः मास्टर ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण

Thu, 16 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
HSGMC elections: Master trainers gave training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के तहत बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति के मार्ग दर्शन में आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसडीएम कृष्ण कुमार, एसडीएम अजय कुमार व एचएसवीपी के ईओ वकील अहमद भी इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहे। यह प्रशिक्षण सतबीर सिंह, अनिल कुमार, पंकज रंगा, राजेश कुमार, अरुण कुमार, आनंद वर्मा ने दिया।

प्रशिक्षकों ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के 19 जनवरी को चुनाव होंगे। चुनावी प्रक्रिया का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। मॉक पॉल सुबह सात से आठ बजे तक होगा। पोलिंग अधिकारियों की डयूटी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


स्पेशल केस, कलोजिंग के समय ध्यान रखने वाली बातें तथा काउंटिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी पोलिंग पार्टियां 18 जनवरी को अपने-अपने बूथों पर पहुंचेगी। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि मॉक पोल के दौरान यदि सीयू (कंट्रोल यूनिट), बीयू (बैलेट यूनिट) खराब होती है तो केवल खराब यूनिट को ही बदला जाये। यदि मतदान के दौरान कोई भी मशीन खराब होती है तो पूरा सेट को बदलना होगा। ऐसी स्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया पुन: दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि मतदान समय खत्म होने के बाद भी वोटर्स की लाइन लगी हो तो सभी के वोट डलवाना जरूरी है। इसके लिये सबसे पहले परिसर के मुख्य गेट को बंद कराया जाये, फिर पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को क्रमांक एक लिखी पर्ची दी जाए। बढ़ते क्रम में अन्य मतदाताओं को भी पर्ची देकर मतदान कराया जाए।

मास्टर ट्रेनर सीयू, बीयू और वीवी पैट और सील लगाने के तरीके और विभिन्न प्रकार के फार्म भरने के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी दृष्टिगत गुहला वार्ड नंबर 20 में सात बूथ बनाए गए हैं, कांगथली वार्ड नंबर 21 के लिए 12 बूथ, कैथल वार्ड नंबर 22 के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं।


प्रथम रेंडमाइजेशन के माध्यम से इन बूथों पर बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट अलाट की गई है। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों का भी रेंडमाइजशन करने उपरांत प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने सभी चुनाव अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। अपनी डयूटी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं, ताकि चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed