फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   How to get treatment, health services in Kalayat itself sick

Kaithal News: कलायत में स्वास्थ्य सेवाएं खुद ही बीमार

Tue, 05 Nov 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
How to get treatment, health services in Kalayat itself sick
कलायत। कलायत सीएचसी लंबे समय से बड़ी तादाद में डॉक्टरों के रिक्त पदों के कारण टीबी, एड्स, आवारा कुत्तों के काटने और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह स्थिति स्थानीय लोगों में चिंता और परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीएचसी के अधीन आने वाले 46 गांवोंं की करीब दो लाख आबादी को बेहतर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार है। उप मंडल नागरिक अस्पताल में स्वीकृत सभी 12 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। उप मंडल मुख्यालय पर केवल एक एसएमओ डॉ. राजीव मित्तल के कंधों पर स्वास्थ्य सेवाओं को गतिमान करने की जिम्मेवारी है।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीन पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 31 उप स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। इनमें से गांव बात्ता, गांव बालू व बढ़सीकरी में सभी दो-दो डाक्टरों के पद रिक्त हैं। गांव देबवन मेंं डाक्टरों के दोनों पद भरे हैं। गांव सजूमा में दो में से एक डॉक्टर कार्यरत है। इस तरह डॉक्टरों के रिक्त पद और अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या गंभीर विषय है। चिकित्सा सेवाओं की कमी के चलते रोगियों को निजी क्लीनिकों या दूर-दूर के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां इलाज का खर्च काफी अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी और एड्स जैसे रोगों का समय पर उपचार न होने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन भी किए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे तुरंत आवश्यक कदम उठाएं ताकि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। डॉक्टरों की कमी के चलते न केवल मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है, बल्कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का भी सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। कलायत उप मंडल नागरिक अस्पताल की टीबी जांच प्रयोगशाला के सीटीओ संजय कुमार ने बताया कि लैब में तैनात सभी कर्मी संजीदगी से जांच का कार्य करने में लगे हैं। जांच के लिए आधुनिक तकनीक के उपकरण उपलब्ध हैं। जो पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं उनका शीर्ष अधिकारियों के दिशा-निर्देश अनुसार तत्काल प्रभाव से उपचार शुरू किया जाता है।

लैब मेंं औसतन प्रतिदिन 10 से 15 लोग खांसी जांच के लिए आ रहे हैं। टीबी जांच रिपोर्ट अनुसार जनवरी में 09, फरवरी में 13, मार्च में 18, अप्रैल में 12, मई में 14, जून में 12 जुलाई में 9, अगस्त में 13 व सितंबर में 10 पॉजिटिव केस सामने आए। उधर कलायत सीएचसी की टेस्टिंग विवरण अनुसार अनुसार वर्ष 2023 में जनवरी से दिसंबर तक 12 माह में 23 लोग एड्स पोजिटिव पाए गए। इसी तरह पिछले वर्षों में पॉजिटिव केस सामने आए है। एड्स नियंत्रण के लिए काउंसल गीता देवी और एलटी जिले सिंह अपनी टीम के साथ उपचार के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं।


एसएमओ डॉ. राजीव मित्तल ने बताया कि डॉक्टरों के रिक्त पदों का विवरण माह में दो बार सीएमओ कार्यालय के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग महानिदेशालय को भेजा है। निदेशालय डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर गंभीर है। इस दौैरान वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सीएचसी के अधीन आने वाले सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को समुचित सेवाएं प्रदान करना विभाग का दायित्व है। इसको लेकर बेहतर तालमेल बनाते हुए नागरिकोंं को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed