{"_id":"6a3ad07d0946417cc003a5ea","slug":"housing-scheme-allotment-letters-distributed-to-35-beneficiaries-in-guhla-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-934770-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला-चीका में 35 लाभार्थियों को बांटे आवास योजना के पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला-चीका में 35 लाभार्थियों को बांटे आवास योजना के पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीगुहला-चीका। नगरपालिका चीका की अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के तहत 35 लाभार्थियों को एलओटी पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका चीका द्वारा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
डॉ. रेखा रानी ने सभी स्वीकृत लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर पार्षद सुभाष चंद, रति राम सीड़ा, संभालू जिंदल मौजूद रहे।